[ad_1]

नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में यूपी के गाजीपुर जिले के चार युवकों की मौत हुई। हादसे के चार दिन बाद भी उनके शव परिवार कोनहीं मिले हैं। युवकों के परिजन काठमांडू में शव लेने के लिए बीते सोमवार को ही यहां से रवाना हुए थे। वो तीन दिन से बस टहल रहे हैं। कभी अस्पताल तो कभी दूतावास का चक्कर काट रहे हैं। शव नहीं मिलने से परिजनों का सब्र अब टूट रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्ताक्षेप कर शव दिलाने की गुहार लगाई है।
विमान हादसे के शिकार सोनू जायसवाल के पिता और चकजैनब गांव निवासी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि काठमांडू स्थित जिस अस्पताल में डीएनए टेस्ट के साथ शव का पोस्टमार्टम होना था। वहां से तीन दिन का पास मिला था। शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में आने से मना कर दिया है।
प्रबंधन ने बताया कि अब आप सभी लोगों को चार दिन बाद जब बुलाया जाएगा तब आप लोग आएंगे। राजेंद्र जायसवाल के अनुसार भारतीय दूतावास इन सभी परिजनों के साथ वाहन चालकों के पास चार दिन आगे के लिए बढ़ा दिया है। फिर भी इन लोगों का धैर्य टूट रहा है।
पढ़ें: हवाई जहाज से FB लाइव वीडियो के आखिरी क्षण…खुशी से मौत तक का सफर
[ad_2]
Source link