[ad_1]

शिमला के रिज मैदान पर उमड़े सैलानी।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
नववर्ष का जश्न मनाने के लिए देवभूमि के पर्यटन स्थलों पर लाखों सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। अकेले मनाली सहित पूरे कुल्लू जिले में लगभग एक लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। 30 और 31 दिसंबर को और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसा ही हाल राजधानी शिमला का है।
मनाली शहर के साथ ही यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में बने छोटे-बड़े होटलों के कमरे पैक हैं। पर्यटक कुल्लू जिले के मणिकर्ण, कसोल, गड़सा व तीर्थन घाटी का भी रुख कर रहे हैं। हर रोज मनाली में ढाई हजार से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं।
सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली व वशिष्ठ की सड़कों पर वाहनों की कतारें लग रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि करीब एक लाख पर्यटक पहुंच गए हैं। आगामी दो दिनों में और पर्यटक मनाली पहुंचेंगे। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि बड़े होटल पैक हैं, जबकि छोटे होटलों के 90 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं।
छोटे-बड़े होटल पैक
25 से 29 दिसंबर तक करीब 21 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं। रोजाना हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। अगले दो दिन में 14 हजार पर्यटक वाहन और शिमला पहुंच सकते हैं। रोजाना चार से पांच हजार वाहन भी शिमला से लौट रहे हैं। डलहौजी, खज्जियार के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हैं। अब तक 7,000 के करीब पर्यटक पहुंच चुके हैं। कसौली में वीरवार को करीब 5,000 पर्यटक पहुंचे। नववर्ष तक यहां के सारे होटल पैक हैं। चायल में करीब 200 सैलानी पहुंचे हैं। दो दिन तक यहां 50 फीसदी होटल बुक हैं।
[ad_2]
Source link