[ad_1]

मणिमहेश क्वीन श्वेता सिंह।
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
पर्यटन नगरी डलहौजी के होटल मणिमहेश में भी नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। होटल प्रबंधन ने कपल्स और छोटे बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाईं। मणिमहेश क्वीन का खिताब नोएडा की श्वेता सिंह ने अपने नाम किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में तृप्ता, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक गुप्ता विजेता रहे। लेमन डांस में धवल एन गांधी ने बाजी मारी, जबकि बेस्ट कपल डांस का खिताब फरीदाबाद के मिस्टर अगम एंड मिसेज कनिका ने जीता।
बेबी डांस प्रतियोगिता में रुद्रा एन गांधी विजेता रहे। डलहौजी-चंबा कांप्लेक्स के वरिष्ठ प्रबंधक वरुण धीमान और वरिष्ठ सहायक कमल रैणा ने मेहमानों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच का संचालन प्रभारी गीतांजलि और रणजीत शर्मा ने किया। पर्यटकों की आवभगत के साथ साथ नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए होटल कर्मचारियों में वीर सिंह, मान सिंह, हंस राज, रूप लाल, तिलक राज, पुर्षोतम, राजमल, अरुण व रजनीश ने सराहनीय योगदान दिया।
दिल्ली के सुभाष प्रिंस, चंडीगढ़ की रिमझिम बनीं चायल क्वीन
सोलन जिले में नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने खूब मौज-मस्ती की। होटलों में देर रात तक डीजे की धुन पर पर्यटक नाचते रहे। साल की शुरुआत के पहले दिन ही पर्यटन क्षेत्र में खूब चहलपहल रही। रविवार को क्षेत्र के मालरोड और अन्य बाजार पर्यटकों से गुलजार रहे।
चायल पैलेस में पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अन्य कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दिल्ली के सुभाष को चायल प्रिंस और चंडीगढ़ की रिमझिम को चायल क्वीन का खिताब मिला। चिल्ड्रन डांस में दिल्ली की कायना, महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रतियोगिता में दिल्ली की सोनिया, पुरुष वर्ग में हरियाणा के ओमकार सिंह, बैलून डांस में दिपेश गुप्ता, संजीव, राहुल और बेस्ट कपल डांस का खिताब हरियाणा के राहुल और श्रुति को मिला।
चायल पैलेस के प्रबंधक विपिन जस्टू ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। चायल, कसौली के सभी होटल न्यू ईयर पर पर्यटकों से गुलजार रहे। होटलों में रात दो बजे तक डीजे की धुन पर पार्टियां चलती रहीं। होटल मालिकों की ओर से पर्यटकों को होटल में बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई गईं।
[ad_2]
Source link