[ad_1]
New Year Celebrations: खानपान के सामान की आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने नये साल की पूर्व-संध्या पर शनिवार को देश भर में 3.50 लाख बिरयानी और 2.5 लाख से अधिक पिज्जा के ऑर्डर पहुंचाये. कंपनी के सूत्रों से यह जानकारी मिली है.
स्विगी ने यह भी कहा कि ट्विटर पर किये गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, हैदराबादी बिरयानी के लिए 75.4 प्रतिशत ऑर्डर आये. उसके बाद लखनवी बिरयानी के 14.2 प्रतिशत और कोलकाता बिरयानी के 10.4 प्रतिशत ऑर्डर आये.
जानकारी के अनुसार, इस दिन 3.50 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ज्यादा बिरयानी पहुंचाई गई. हैदराबाद के प्रमुख रेस्तरां बावर्ची ने नये साल की पूर्व-संध्या पर प्रति मिनट औसतन दो बिरयानी की आपूर्ति की. इस भारी मांग को पूरा करने के लिए इस रेस्तरां ने 15 टन बिरयानी बनायी थी.
स्विगी ने शनिवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक ट्वीट में कहा, डॉमिनोज इंडिया को 61,287 पिज्जा ऑर्डर मिले हैं. आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके साथ ऑरेगेनो के कितने पैकेट गये होंगे. कंपनी सूत्रों ने बताया कि कुल 2.5 लाख से अधिक पिज्जा ग्राहकों तक पहुंचाये गए.
[ad_2]
Source link