[ad_1]

एनआईए
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी। कलीम के माता, पिता और अन्य परिजनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ सामान को भी टीम ने कब्जे में लिया है।माना जा रहा है कि मामले में अभी बड़ा खुलासा हो सकता है। टीम ने कलीम के एक मकान को एनआईए ने सील कर दिया है।
दरअसल,एसटीएफ और पुलिस ने बीती 17 अगस्त को शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था।
कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाटस्एप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।
यह भी पढ़ें: Pollution: दिल्ली-NCR में ग्रेप -4 लागू होने के बाद मेरठ में अलर्ट, AQI पहुंचा 346, बरतें एहतियात
[ad_2]
Source link