[ad_1]

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण और अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गृह नगर डाला में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। यहां सपा की साइकिल खूब दौड़ी। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 775 मतों से हार मिली। नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार में ही राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड का आवास है। लिहाजा यहां के चुनाव को उनकी प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था।
टिकट दिलाने से लेकर चुनाव से जुड़ी हर रणनीति बनाने में राज्य मंत्री सक्रिय रहे। मतदाताओं ने भरपूर जोश दिखाते हुए मतदान किया तब भी भाजपा उत्साहित थे। इससे इतर नतीजे ने उनके माथे पर बल ला दिए। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रावती को 775 मतों के अंतर से हार मिली। उन्हें 1560 मत मिले, जबकि सपा की फूलवंती कुमारी ने 2335 मत पाकर जीत हासिल की। बसपा की सरोज देवी 547 मतों से तीसरे स्थान पर रहीं।
सिक्का उछाल कर हुआ हार-जीत का फैसला
ओबरा पीजी कालेज में मतगणना के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब दो वार्ड सदस्यों के मत बराबर निकले। डाला नगर पंचायत के वार्ड तीन में निर्दल प्रत्याशी संतोष और भाजपा प्रत्याशी अमित को 101-101 मत मिले। इसके बाद आपसी सहमति के बाद सिक्का उछाल कर फैसला करने का निर्णय लिया गया। इसमें भाग्य ने निर्दल प्रत्याशी संतोष का साथ दिया। टॉस का फैसला आने के बाद भाजपा प्रत्याशी और समर्थक भाग्य को कोसते हुए मतगणना स्थल से निकल गए।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी को अपने वार्डो में ही नहीं जितवा सके मंत्री और विधायक
[ad_2]
Source link