[ad_1]

प्रत्याशी को दूध से नहलाया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी क्षेत्र की जनता को लुभाने के लिए नए नए पैंतरे अपना रहे हैं। बड़ौत में इसी क्रम में बसपा समर्थकों ने बॉलीवुड फिल्म नायक के अभिनेता अनिल कपूर की तरह बसपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को दूध से नहला डाला।
बताया गया कि मुकेश उपाध्याय बड़ौत नगर पालिका परिषद से बहुजन समाज पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी है। सोमवार रात को वह चुनाव प्रचार कर रहे थे इसी दौरान समर्थकों ने उन्हें कई किलो दूध से उनका दुग्धाभिषेक किया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि प्रशासन ने दस और 11 मई का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों को जाने और ले जाने के लिए स्कूल वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव को देखते हुए दस व 11 मई को शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: आधी आबादी बोली- पढ़ा-लिखा और विकास को प्राथमिकता देने वाला होना चाहिए चेयरमैन
[ad_2]
Source link