[ad_1]

भाजपा प्रत्याशी को मिठाई खिलाते मंत्री सोमेंद्र तोमर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इसे संयोग कहें या सियासत। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सपा विधायक अतुल प्रधान और समाजवादी पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान के वार्ड 26 में भाजपा के अलावा किसी भी दल को पार्षद का उम्मीदवार नहीं मिला। इस वार्ड से एकमात्र नामांकन भाजपा के सतपाल सिंह ने किया।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस वार्ड में उनका निर्विरोध निवार्चन तय हो गया है। सपा ही नहीं, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या अन्य किसी दल ने भी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। इस वीआईपी वार्ड में सभी ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया। तेजगढ़ी से लेकर कुटी चौराहे तक वीआईपी कॉलोनी का वार्ड-26 है। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया, मगर इनके अलावा किसी भी पार्टी या किसी निर्दलीय ने नामांकन नहीं किया, जबकि इस वार्ड से अनुसूचित जाति से कई लोग सपा के अलावा बसपा से भी टिकट मांग रहे थे। कई संभावित प्रत्याशियों ने वोट मांगना शुरू भी कर दिया था। ऐसे में लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
दोपहर 3:30 बजे तक इंतजार किया : सतपाल का कहना कि यह मेरी अकेले की नहीं, बल्कि वार्ड-26 के लोगों की जीत है। भाजपा ने विश्वास जताया और जनता का मुझे भरपूर प्यार मिला। दोपहर 3:30 बजे तक मेरा बेटा कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद था। इस वार्ड से कोई भी नामांकन पत्र जमा करने नहीं पहुंचा। वार्ड-27, 28, 29 और 30 के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए हैं।
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: UP बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षाफल की घोषणा आज, छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज
[ad_2]
Source link