[ad_1]

Nikay Chunav Result: पांडेयपुर वार्ड से भाजपा के अशोक मौर्य ने पार्षद का चुनाव जीता, जश्न का माहौल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के वरुणापार में वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुने गए अशोक मौर्य ने जीत के बाद लोगों को धन्यवाद किया है। लगातार चौथी बार से पार्षद चुने गए अशोक मौर्य ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। अशोक दो बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए जबकि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। नगर निगम के इतिहास में जनसंघ के जमाने से ही यह एक मात्र सीट थी जो लगातार भाजपा के खाते में थी जिसको अशोक मौर्या ने भाजपा से 2007 में टिकट न मिलने पर जनता के दबाव में चुनाव लड़ने का फैसला किया और मजबूत किले को ध्वस्त किया।
यह भी पढ़ें- Varanasi Nikay Chunav Result Live: वाराणसी में भाजपा को बड़ी बढ़त, छानबे में रिंकी कोल का दबदबा कायम
लेकिन चार दशक से भाजपा के कर्मठ सिपाही होने के कारण पार्टी में निष्ठा जताते हुए बने रहे। दूसरी बार उनकी पत्नी को 2012 में भाजपा ने टिकट दिया और भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। 2017 में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें टिकट नहीं दिया तो वार्ड के प्रबुद्धजनों ने दबाव बनाकर पुनः निर्दल के रूप में पर्चा दाखिल कराया जिसमें ऐसी जीत हासिल की।
वह वार्ड रिकॉर्ड हो गई और लगातार जीत की हैट्रिक लगाई। चौथी बार पार्टी ने उनपर विश्वास करते हुए टिकट दिया। कारण की इसबार किसी ने कोई ठोस दावेदारी पेश नही की। वार्ड की भौगोलिक स्थिति में जातिगत रूप से मौर्या वोटबैंक मात्र पांच प्रतिशत है लेकिन सामान्य वर्ग में ऐसी पैठ है। जिसको तोड़ पाना मुश्किल है।
[ad_2]
Source link