Nitish Kumar : उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद नीतीश बोले- सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते

[ad_1]

Nitish Kumar: Met Uddhav Thackeray in Mumbai, attacked BJP, opposition unity, Sharad Pawar, Bihar News

उद्धव ठाकरे ने पुष्प गुच्छ देकर सीएम नीतीश का स्वागत किया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर गुरुवार दोपहर मुंबई पहुंचे। वहां सबसे पहले वह मातोश्री गए। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री संजय झा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी थे। यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां एक साथ आए। एक मंच पर आए। किसी में कोई विवाद नहीं होना चाहिता। देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है। केंद्र सरकार इतिहास बदल रही है। सीएम नीतीश कुमार के साथ 

उद्धव ठाकरे बोले- देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है

विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते हैं। सबलोग एकजुट होकर लड़ेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम एकसाथ आए हैं। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इसलिए सभी एक साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। जिन लोगों ने मेरी पार्टी से सबकुछ लिया और गद्दारी की मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *