[ad_1]

पीएम मोदी की सभा में सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नवादा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। पीएम मोदी से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को याद कराया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान भी एक बार फिसली। उन्होंने कहा- “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहबे करेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं। हमको पूरी उम्मीद है कि चार… चार हजार से ज्यादा एमपी रहेंगे इनके पक्ष में। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। पूरा दीजिए।” देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। बिहार में चालीस सीटें हैं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है, लेकिन मुख्यमंत्री 400 की जगह चार हजार बोल गए।
लालू-राबड़ी निशाने पर, बोले- पति-पत्नी केवल राज करते थे, काम नहीं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां पधारे हैं। आप सब जानते हैं कि विवेक ठाकुर जरूर भारी मतों से जीतेंगे। आपको बता दूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के लिए बहुत काम कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि कम उम्र के लोग पुरानी बातों को भूल गए हैं। आप अपने बाल बच्चों को याद करवा दीजिए कि 2005 के पहले क्या हाल था? जरा उन्हें बताइए कि पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। आने जाने का रास्ता तक नहीं था। इसको भूलिएगा मत। उनलोगों को 15 साल मिला था। क्या काम किए थे? पति-पत्नी मिलकर केवल राज करते रहे। एक भी काम नहीं किया। पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताइए कि कैसा हाल था। इसके बाद हमलोगों की सरकार ने काफी काम किया। विकास किया। पहले हिन्दू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा होता था। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुए। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूलियेगा मत। जो काम किया उसको वोट दिया। हमलोग रात-दिन काम कर रहे हैं। पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? एक महीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग आते थे। किसी का इलाज नहीं होता था।
[ad_2]
Source link