Nitish Kumar Biography : नीतीश पर किताब लिखने वाले के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, पूरा परिवार चर्चित है

[ad_1]

Bihar News : CM Nitish Kumar Biography writer uday kant is Vice Chairman of BSDMA, brother rajiv kant in BSCLC

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं नीतीश, उपाध्यक्ष हैं जीवनी के लेखक उदय कांत मिश्रा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक साथी, फिर दुश्मन, फिर साथी बने लालू प्रसाद यादव ने सोमवार की शाम उनपर लिखी किताब ‘नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नजर से’ का लोकार्पण किया। किताब नीतीश के बाकी दोस्तों के सहयोग से मुख्य दोस्त उदय कांत ने लिखी है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की इस किताब में खूब चर्चा है, लेकिन दोस्तों ने नीतीश को जितनी करीबी से देखा- वह इस किताब में साफ झांकता है। लालू पर किताब लिखने वाले और यहां तक कि पान खिलाने वाले तक चर्चा में रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि राजकमल प्रकाशन के लिए नीतीश की बायोग्राफी लिखने वाले उदय कांत कम चर्चित हैं। बस, चर्चा का कारण अलग है।

उदय कांत मिश्रा को नीतीश रखते हैं आसपास

7 अक्टूबर 1949 को जन्म लेने वाले उदय कांत इंजीनियर हैं। इंजीनियरिंग से पीएचडी कर कई जगह सेवा दे चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह बहुत अच्छे मित्र हैं। भागलपुर के भिखनपुर में अपना घर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मित्र उदय कांत को अपने आसपास ही रखते हैं। पहले वह बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य थे, अब उपाध्यक्ष हैं। प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री के पास है। उसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के उप कुलपति और प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं। उससे पहले उदय कांत दिल्ली में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे थे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *