No! His Excellency : बिहार के गवर्नर अब विधायक-मंत्री की तरह ‘माननीय’ कहलाएंगे; महामहिम किसने हटाया?

[ad_1]

governor of bihar refuse to call His Excellency for governor in bihar, now governor will be called honorable

राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के राज्यपाल को अब ‘महामहिम’ या “His Excellecncy” करके संबोधित नहीं किया जाएगा। कोई भी अपने संबोधन या लेखनी में राज्यपाल के लिए इन दोनों शब्दों का उपयोग नहीं कर पाएगा। इन दोनों शब्दों के जगह अब ‘Hon’ble’ या ‘माननीय’ शब्द का उपयोग किया जाएगा। यानी राज्यपाल को भी विधायकों और मंत्रियों की तरह माननीय कहकर ही संबोधित किया जाएगा। 

‘संबोधन’ की व्यवस्था को बदलने की सहमति दी

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि माननीय राज्यपाल द्वारा सम्यक विचारोपरान्त निम्नांकित ‘संबोधन’ की व्यवस्था को बदलने की सहमति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा देने की कृपा की गयी है। इसलिए राज्यान्तर्गत सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए “His Excellecncy” के स्थान पर ‘Hon’ble’ अथवा ‘माननीय’ शब्द का प्रयोग किया जाएगा। राज्यपाल महोदय के नाम के आगे ‘श्री’ अथवा ‘श्रीमती का प्रयोग किया जाएगा।

केवल विशेष परिस्थिति में ही “His Excellecncy” का प्रयोग

विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनायिकों के साथ Interaction ( शिष्टाचार भेंट) आदि के समय His Excellecncy का प्रयोग किया जाएगा। सभी प्रकार के सरकारी टिप्पणी में महामहिम के स्थान पर माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाए। राज्यपाल के प्रधान सचिव की ओर से यह पत्र जारी किया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *