November 2022 Vrat Tyohar: देवउठनी एकादशी से लेकर गुरु नानक जयंती, देखें नवंबर के व्रत-त्योहार

[ad_1]

November 2022 Vrat Tyohar: साल 2022 के ग्यारहवें महिने यानी नवंबर की शुरूआत आज से हो रही है. बीते माह यानी अक्टूबर 2022 में ढेर सारे त्योहार पड़ रहे थे जैसे नवरात्रि, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ महापर्व. आइए जानते हैं कि नवंबर में ये व्रत और त्योहार कब और किस दिन पड़ने वाले हैं.

नवंबर माह में पड़ेंगे कई त्योहार

नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समापन, तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, चंपा षष्ठी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं. इस माह में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है.

नवंबर 2022 के बड़े व्रत-त्योहार (November Vrat Tyohar calendar 2022)

01 नवंबर 2022 (मंगलवार) – गोपाष्टमी

गोपाष्टमी व्रत – नवंबर का महीना गोपाष्टमी व्रत से शुरू हो रहा है. इस दिन गाय और श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है.

02 नवंबर 2022 (बुधवार) – आंवला(अक्षय) नवमी

आंवला नवमी – इस दिन आंवले वृक्ष की पूजा का विधान है. मान्यता है कि आंवले में श्रीहरि विष्णु का वास होता है. इनकी आराधा से मोक्ष प्राप्ति का वरदान मिलता है.

04 नवंबर 2022 (शुक्रवार) – देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ

देवप्रोबिधनी एकादशी – इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें नींद से जगाया जाता है और चातुर्मास खत्म होते हैं.

05 नवंबर 2022 (शनिवार) – तुलसी विवाह, शनि प्रदोष

तुलसी विवाह – इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी और तुलसी माता का विवाह करया जाता है.वहीं शनिवार का दिन होने से इस दिन शनि प्रदोष भी है.

06 नवंबर 2022 (रविवार) – वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

बैकुंठ चतुर्दशी – बैकुंठ चतुर्दशी शिव-हरि के मिलन का दिन है. इस दिन श्रीहरि को 1 हजार कमल के फूलों से पूजा करने पर बैंकुठ प्राप्त होता है.

07 नवंबर 2022 (सोमवार) – देव दिवाली

देव दिवाली – इस दिन देवता स्वर्ग लोक से उतरकर दीपदान करने पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है.

08 नवंबर 2022 (मंगलवार) – कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती

कार्तिक पूर्णिमा – ये दिन कार्तिक स्नान का आखिरी दिन होता है. कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

  • 11 नवंबर 2022 (शुक्रवार) – सौभाग्य सुन्दरी व्रत

  • 12 नवंबर 2022 (शनिवार) – संकष्टी चतुर्थी

  • 16 नवंबर 2022 (बुधवार) – काल भैरवाष्टमी, वृच्छिक संक्रांति

  • 20 नवंबर 2022 (रविवार) – उत्पन्ना एकादशी

  • 21 नवंबर 2022 (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत

  • 22 नवंबर 2022 (मंगलवार) – माघशीर्ष मासिक शिवरात्रि

  • 28 नवंबर 2022 (सोमवार) – विवाह पंचमी

  • 29 नवंबर 2022 (मंगलवार) – चम्पा षष्ठी

  • 30 नवंबर 2022 (बुधवार) – नंदा सप्तमी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *