Nursery Admission : राजधानी के निजी स्कूलों ने जारी की दाखिला सूची, दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल भी जारी

[ad_1]

nursery admission file pic

nursery admission file pic
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजधानी के निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इस सूची को आवेदन फॉर्म का विश्लेषण व बच्चों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद जारी किया गया है। सूची को देखकर अभिभावकों को पता चल रहा है कि कितनी सीटों के लिए कितने बच्चों ने आवेदन किया है। सूची के साथ ही कुछ स्कूलों ने दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल भी जारी करना शुरू कर दिया है। 

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को शुक्रवार तक आवेदन करने वाले बच्चों के नाम की सूची जारी करने को कहा था। इसके बाद स्कूलों ने प्राप्त आवेदन फॉर्म का विश्लेषण कर सूची को जारी किया। सरदार पटेल विद्यालय ने 667 बच्चों के नाम की, माउंट आबू स्कूल ने 2 हजार से अधिक बच्चों के नाम की सूची जारी की हैएजबकि एएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी आवेदन संख्या के साथ बच्चों के नाम की सूची जारी कर दी। इन स्कूलों समेत अन्य स्कूलों की ओर से भी देर शाम सूची को जारी किया गया।  

अब 20 जनवरी को पहली सूची जारी करने से पहले स्कूलों को 13 जनवरी को दाखिला मानकों में मिले अंकों के आधार पर बच्चों की सूची जारी करनी है। इसमें स्कूल 100 अंक के दाखिला मानकों में से से किस बच्चे को कितने अंक मिले, उस आधार पर सूची को जारी करेंगे। चूंकि नर्सरी की एक-एक सीट पर कई आवेदक हैं, ऐसे में अधिकतर स्कूलों में दाखिले के लिए लॉटरी भी होगी। 13 जनवरी तक कई अभिभावकों को अपने बच्चे के दाखिले का अंदाजा भी हो जाएगा। 

वहींए सरदार पटेल विद्यालय ने शुक्रवार से ही दस्तावेजसत्यापन के लिए अभिभावकों को बुलाना शुरू कर दिया। सात जनवरी को भी अभिभावकों को बुलाया गया है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान स्कूल दस्तावेज की जांच करते हैं। सोमवार तक कई अन्य स्कूल अपना सत्यापन शेड्यूल को  जारी कर देंगे। कई स्कूल दाखिला मानकों के आधार पर मिले अंकों के अनुसार ही दस्तावेज की जांच के लिए बुलाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *