Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन बहाली के लिए UP के सभी जिलों में धरना देंगे शिक्षक ,बनारस में बनी रणनीति

[ad_1]

Old Pension Scheme Teachers will protest in all districts of UP for restoration of old pension

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शिक्षकों की बैठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। इसमें यूपी के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा, समान वेतन सहित कई समस्याओं पर खुल कर चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा समस्याओं का समाधान न किए जाने के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित बैठक में बरेली, लखनऊ, गाजीपुर, गोरखपुर सहित कई जिलों के शिक्षक नेता शामिल हुए।

एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत में सभी जिलों में 15 जुलाई को धरना दिया जाएगा। मंडल और जिला मुख्यालय पर नौ अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस निकाला जाएगा। कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षकों को अपने हक के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *