OMG: सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचा किशोर, डॉक्टर ने पूछा क्या हुआ तो खोल दी बोरी, फिर…

[ad_1]

Hardoi: poisonous snake bites

बोरी में बंद सांप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया गांव में मंगलवार शाम एक किशोर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद किशोर को जिला अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर के पिता से पूछा कि किस सांप ने डसा है तो उन्होंने बोरा खोलकर सांप दिखा दिया। इससे मौके पर भी अफरातफरी मच गई।

पुरवादेवरिया निवासी शमशाद खेती करते हैं। कुछ मवेशी भी पाल रखे हैं। उनका पुत्र मुजीम (14) मंगलवार शाम गांव में एक तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया। इस पर वह रोने लगा। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण उसके पास पहुंच गए, तो घटना का पता चला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *