[ad_1]
स्मार्टफोन से जुड़ी जो भी लीक्ड जानकारी अभी तक सामने आयी है उससे कई बातों का खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स की अगर माने तो कंपनी इस प्रीमियम स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 ओक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है. वहीं, अगर स्टोरेज ऑप्शंस पर नजर डालें तो कंपनी इसमें 16GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दे सकती है. रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस स्मार्टफोन में दिया जा रहा कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल होने वाला है. कंपनी इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है जिसमें इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, अल्ट्रा वाइड कैमरा 48MP का और पेरिस्कोप लेंस 32MP का हो सकता है. वहीं, वीडियो कालिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP के दो कैमरा सेंसर्स दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक OnePlus के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में एक बड़ा 7.8 इंच का 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच की एक AMOLED कवर डिस्प्ले दी जा सकती है. यह दोनों ही डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश को भी सपोर्ट करते हैं.
[ad_2]
Source link