[ad_1]
OneUI 6 Beta 2 Starts Rolling Out: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी की श्रेणी में आने वाली सैमसंग के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं. टेक इंडस्ट्री में इनसे सभी गैजेट्स काफी जबरदस्त साबित होते हैं. इनके स्मार्टफोन्स बायर्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं. सैमसंग अपने यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय समय पर अपने सॉफ्टवेयर और UI में बदलाव करती रहती है. हाल ही मे खबर आई है कि यूजर्स के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने अपने लेटेस्ट OneUI 6 Beta के दूसरे वर्जन को यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब अगर यूजर्स चाहें तो आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें सैमसंग के सभी स्मार्टफोन इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि, यह एक बीटा वर्जन है और टेस्टिंग के मकसद से पेश किया जा रहा है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक स्टेबल वर्जन नहीं है और इन्हें डाउनलोड करने से पहले आपको कुछ अहम बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
[ad_2]
Source link