[ad_1]
Online Gaming Vs OTT Spend : उपभोक्ता हर महीने ऑनलाइन गेमिंग पर 100 रुपये से कम और ओवर-द- टॉप (ओटीटी) मंच पर 200-400 रुपये से कम खर्च करते हैं, प्रौद्योगिकी और नीति शोध संस्था ‘एस्था सेंटर’ ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.
भारतीय प्रबंध संस्थान- अहमदाबाद (आइआइएम-ए) के एक पत्र में प्रकाशित सर्वेक्षण में बताया गया है कि उपयोगकर्ता प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अधिकतम 194 मिनट, ऑनलाइन गेमिंग पर 46 मिनट और ओटीटी पर 44 मिनट बिताते हैं.
रिपोर्ट में दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, पटना, मैसूर, लखनऊ, जयपुर, और भोपाल के 2,000 लोगों के विचार लिये गये हैं. इसके अलावा 143 मोबाइल पप्लिकेशन में 20.6 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं का इन-ऐप डेटा पर यह रिपोर्ट आधारित है.
रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नीति निर्माताओं की चिंता उपयोगकर्ताओं के समय व्यय और खर्च किये जाने वाले पैसे को लेकर है.
रिपोर्ट जीएसटी परिषद की बैठक के बाद आयी है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर लगाये गये जीएसटी को सकल गेमिंग राजस्व (जीजीआर) पर 18 प्रतिशत से बदलकर 28 प्रतिशत कर दिया है. इससे जीएसटी पर उद्योग का खर्च 350 से 400 प्रतिशत बढ़ गया है.
सर्वेक्षण के अनुसार, ऑनलाइन क गेम के लिए भागीदारी शुल्क में 30 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ाव में 71प्रतिशत की गिरावट आ सकती है.
[ad_2]
Source link