Operation Ajay: इस्राइल में फंसी देहरादून की महिला की हुई वतन वापसी, सकुशल पहुंचने पर सरकार का जताया आभार

[ad_1]

Israel hamas war Operation Ajay Dehradun Woman trapped in Israel airlifted safely Uttarakhand news in hindi

इस्राइल से लौटी देहरादून की सोभिका परिमार
– फोटो : amar ujala

विस्तार


इस्राइल में फंसी देहरादून की एक युवती को ऑपरेशन अजय के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। जहां उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर देहरादून की महिला को रिसीव किया गया।

देहरादून की रहने वाली सोभिका परिमार ने सकुशल वतन वापसी पर सरकार का आभार व्यक्त किया। ऑपरेशन अजय के माध्यम से शुक्रवार को भी देहरादून के एक युवक और युवती को उनके घर पहुंचाया गया। दोनों को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

ये भी पढ़ें…Exclusive: पहली बार सड़क मार्ग से जुड़ेंगे चीन सीमा पर बसे पिथौरागढ़ के आठ गांव, पढ़ें क्या है योजना

इनमें आयुष मेहरा देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं, आरती जोशी रानीपोखरी की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों को उत्तराखंड सदन ले जाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर के वक्त सड़क मार्ग से दोनों को देहरादून भेजा गया था। देर शाम तक दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *