[ad_1]
Operation Dost: भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित तुर्किये के हेते प्रांत में एक ‘फील्ड’ अस्पताल स्थापित किया है, जिसने काम करना भी शुरू कर दिया है. इसमें सर्जरी और आपातकालीन वार्ड हैं. तुर्किये और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिकाली भूकंप आया था जिसमें 19,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. भारत ने दोनों देशों की मदद के लिए ‘ऑपेशन दोस्त’ शुरू किया है. भारत ने मंगलवार को चार सैन्य विमानों से तुर्किये को राहत सामग्री, एक मोबाइल अस्पताल, खोज एवं बचाव दल भेजे हैं. इसके बाद बुधवार को भी राहत सामग्री भेजी गई.
[ad_2]
Source link