[ad_1]

विपक्षी एकता की बैठक से पहले आयकर गोलंबर पर लगा पोस्टर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए दिग्गजों का जुटान पटना में शुरू हो चुका है। इस महाबैठक पर एक ओर भाजपा और नीतीश कुमार के विरोध तीखा हमला बोल रहे हैं। इधर, महाबैठक से पहले पोस्टर वार भी चरम पर है। एक ऐसा पोस्टर भी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दशानन रावण बनाया गया है। बैठक के बाकी प्रमुख नेताओं के साथ एक सिर ऐसे सीएम का भी है, जो नहीं आ रहे।
पोस्टर के जरिए पूरे विपक्ष पर निशाना साधा
सवर्ण कांति सेना के कृष्ण सिंह कल्लू की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साधा गया है। इसमें दस सिर वाली एक तस्वीर है। इसके मध्य में सीएम नीतीश कुमार हैं। उनके साथ राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे के की तस्वीर लगी हुई है।
कल्लू ने लिखा- राम द्वारा विपक्षी रावण का वध
कृष्णा सिंह कल्लू ने इस पोस्टर पर के जरिए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि राम द्वारा विपक्षी रावण का वध। बिहार को डुबाया है, अब देश को डुबाने की तैयारी। कल्लू ने आगे लिखा कि विपक्ष में लगता बहार है, क्या काबिल नीतीश कुमार है? अखिलेश, दीदी, की पूछ नहीं, क्या KCR में सुझबुझ नहीं? राहुल को निक्कमा बनाया। क्या यही विपक्ष को साथ लाया है।
[ad_2]
Source link