[ad_1]

राजकीय अतिथिशाला में ठहरने वाले हैं विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने वाले मेहमान।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विपक्षी एकता की महबैठक शामिल होने के लिए विपक्ष के कई प्रमुख नेता आज पटना पहुंचेंगे। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच चुकी हैं। वहीं गुरुवार दोपहर से शाम तक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, भाकपा के महासचिव डी राजा पटना पहुंचेंगे। सभी मुख्यमंत्री आवास के पास मौजूद राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे। कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई विपक्षी नेता 23 जून को पटना आएंगे। कुछ देर विश्राम के बाद सीधे महाबैठक में शामिल होंगे।
[ad_2]
Source link