[ad_1]

भाजपा ने पटना की सड़कों पर यह पोस्टर लगाकर विपक्षी कता की बैठक पर तंज कसा है।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को उखाड़ फेंकने की मंशा के साथ पूरे देश के विपक्षी दलों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगुवा बनकर पटना में जुटा रहे हैं। गुरुवार से नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। जुमे के दिन, यानी शुक्रवार की सुबह तक देश में भाजपा-विरोध की राजनीति करने वाले लगभग सभी नेता पटना पहुंच जाएंगे। नेताओं को आज से आना है, इसलिए बिहार के विपक्षी दल भाजपा ने भी देश में अपने विरोधियों के स्वागत की तैयारी की है। यह तैयारी अनूठी है। गुरुवार सुबह से सड़कों पर दिखने भी लगी है।
[ad_2]
Source link