[ad_1]
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गयी हैं. इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि बताया जा रहा है कि इमरान खान की गाड़ी सुरक्षित है. उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पाकिस्तानी मीडिया ने बताया, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले का एक वाहन उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे थे.
तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद कोर्ट में आज होनी थी पेशी
इमरान खान को आज इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत में तोशाखाना मामले में पेश होना था. इसी सिलसिले में इमरान खान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लाहौर स्थित अपने आवास से इस्लामाबाद के लिए निकले थे. इसी दौरान उनके काफिले में बड़ा हादसा हुआ.
A vehicle in the convoy of former Pakistan PM Imran Khan met with an accident as he heads to Islamabad in connection with the hearing into the Toshakhana case: Pak media pic.twitter.com/kdLxTWwIGQ
— ANI (@ANI) March 18, 2023
इस्लामाबाद में कोर्ट परिसर की बढ़ायी गयी सुरक्षा
इमरान खान की पेशी के मद्देनजर इस्लामाबाद के जी-11 में न्यायिक परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोर्ट में इमरान खान के दोपहर तक पहुंचने की संभावना जतायी जा रही थी.
[ad_2]
Source link