[ad_1]
कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर पर पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंची है. इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तो खाना मामले में गिरफ्तारी वारंट के साथ पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के जमां पार्क स्थित आवास पर पहुंची है. आपको बताएं कि , अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को संघीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.
तोशखाना मामले में पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ़्तार करने इस्लामाबाद में स्थित उनके निवास पर पहुंची: पाकिस्तान मीडिया pic.twitter.com/bJoczvX4Si
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2023
इमरान की गिरफ्तारी से बिगड़ेंगे देश के हालात
पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने गिरफ्तारी की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कदम उठाती है तो देश में स्थिति और खराब होगी. फवाद ने कहा, “इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा, मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें. “
[ad_2]
Source link