[ad_1]
Pakistan Cash Crunch: नकदी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान की सरकार ने देश में और ज्यादा इंफ्लेशन के साथ-साथ आर्थिक मंदी आने की चेतावनी जारी की है. एक समाचारपत्र में आज प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने दिन-ब-दिन बदतर होती आर्थिक स्थिति के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के साथ महत्वपूर्ण समझौते में देरी को जिम्मेदार ठहराया है. समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है कि राजनीतिक अस्थिरता ने मजबूत मुद्रास्फीति की संभावनाओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है.
[ad_2]
Source link