[ad_1]

Pakistan News : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार तड़के बलूचिस्तान के नोशकी के पास बंदूकधारियों ने लोगों पर फायरिंग की जिसमें नौ लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने इन्हें इस से उतारकर गोली मार दी. पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने खबर दी है कि एक अलग वाहन पर भी हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए.
मामले को लेकर डॉन डॉट कॉम ने जो खबर दी है उसमें डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल का जिक्र है. मुसाखेल ने बताया कि लगभग 10-12 बंदूकधारियों ने नोशकी के पास सुल्तान चरहाई के आसपास क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग एन-40 को अवरुद्ध कर दिया. इसके बाद एक बस से नौ यात्रियों का अपहरण कर लिया. उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने ताफ्तान जाने वाली बस से यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की. इसके बाद उनका अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी.
[ad_2]
Source link