Pakistani Seema Haider: जांच एजेंसियों की पूछताछ में सीमा हैदर ने लिया खुनवां का नाम, सरहद पर बढ़ गई चौकसी

[ad_1]

When Seema Haider took the name of Khunwan, the vigil on the border increased

सीमा और सचिन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के सिद्धार्थनगर के खुनुवां बार्डर के रास्ते नेपाल से भारत पहुंचने के एसटीएफ के इनपुट के बाद सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी और सीमावर्ती थाने की पुलिस ने बार्डर पर संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को दोनों देशों से आने-जाने वालों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पहचान पत्र की जांच के साथ ही लोगों से आने-जाने का कारण भी पूछा जा रहा है।

जिले से लगने वाली 68 किलोमीटर भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। यहां मुख्य मार्गों के अलावा पगड़ंडी के रास्ते से भी लोग आते-जाते हैं। इस खुली सरहद का लाभ अकसर देश विरोधी तत्व उठाते रहे हैं। जब भी देश के किसी हिस्से में आतंकी हमला या बड़ी घटना होती है तो सीमा पर सख्ती बढ़ा दी जाती है। लेकिन बृहस्पतिवार को सीमा पर एकाएक सघन चेकिंग और मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच के बाद ही एक-एक व्यक्ति को प्रवेश दिया जाने लगा। दोनों देशों से आने-जाने वालों का पहचान पत्र देखा जाने लगा। आने-जाने का कारण, लौटकर आने का समय डायरी में नोट किया जाने लगा। यह कार्य एसएसबी और सीमावर्ती पुलिस के जवान कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में ब्रिटिश हुकूमत के अंग्रेज अफसर भी टेकते थे माथा, इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान

सख्ती के पीछे की वजह पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के खुनुवां बार्डर से नेपाल से भारत प्रवेश करना है। सूत्रों के मुताबिक यूपीएटीएस की पूछताछ में सीमा हैदर ने स्वीकार किया है कि वह 12 मई को नेपाल के पोखरा से बस पकड़ कर रूपनेदही खुनुवां बार्डर तक आई और भारतीय सीमा में प्रवेश करके लखनऊ और आगरा होते हुए 13 मई को गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा पहुंच गई। सीमा हैदर के राज खोलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बार्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। चेंकिग शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *