Pankaj Tripathi : पिता का श्राद्ध कर पहुंचे स्कूल तो बरसे फूल; अपने विद्यालय को पिता की याद में दी लाइब्रेरी

[ad_1]

Pankaj Tripathi Gave library to his school in memory of his father. omg bollywood actor

Pankaj Tripathi
– फोटो : Social Media

विस्तार


बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बेलसंड स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल बेलसंड पहुंचे। वहां विद्यालय की छात्राओं ने उनका खूब स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने महका है चमन सारा श्रीमान जो आए हैं…गीत गाते हुए उनका स्वागत किया। साथ ही उन छात्राओं ने पंकज त्रिपाठी पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश भी की। शनिवार को वह विद्यालय में अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित करते हुए विद्यालय के पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इससे पहले स्कूल की पेंटिंग के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काफी रुपये खर्च किए ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ने में किसी तरह की कोई समस्या न हो।

300 पुस्तकों वाले लाइब्रेरी का किया उद्घाटन 

पंकज त्रिपाठी उच्च माध्यमिक स्कूल बेलसंड को कुछ महीने पूर्व गोद लिया है। इस विद्यालय के जीर्णोद्धार में अब तक वह करीब 60 लाख का काम करवा चुके हैं। उन्होंने इस विद्यालय में 300 पुस्तकों वाले लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की लाइब्रेरी में चुनिंदा पुस्तकों को उपलब्ध करवाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने पुस्तकों के अलावे खेल सामग्री और अन्य सुविधाओं के लिए जानकारी मांगी है। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि छात्रों द्वारा मांगी गई पुस्तकें एक सप्ताह में उपलब्ध करा दी जाएंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *