Patwari lekhpal Paper Leak: गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने खुद भी दी थी परीक्षा, रुड़की में ले रहा था कोचिंग

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लेखपाल भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुआ था। माना जा रहा है कि खुद की नौकरी के लालच के साथ ही अन्य अभ्यर्थियों से कमाई करने के चक्कर में वह इस दलदल में घुस गया।

एसटीएफ ने लक्सर के प्रमोद कुमार को पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों के साथ ही प्रमोद को भी न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्रमोद के बारे में ग्रामीणों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उसने एमएससी की डिग्री हासिल की है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है।

जानकारी मिली है कि इससे पहले उसने वीडीओ की परीक्षा भी दी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी समय से रुड़की में एक कोचिंग सेंटर में तैैयारी करने के साथ ही पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था। प्रमोद के तीन भाई और हैं। साथ ही खेतीबाड़ी भी है। कुल मिलाकर आर्थिक हालात अच्छे हैं लेकिन लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने के कारण वह परेशान था। माना जा रहा है कि रुड़की में कोचिंग करने के दौरान ही उसकी अन्य आरोपियों से संपर्क हुआ। इसके बाद उसने खुद भी परीक्षा दी और अन्य अभ्यर्थियों से भी बातचीत कराई।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *