[ad_1]
Paush Purnima 2024 Date: हिन्दू पंचांग के पौष मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है. पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा को प्रिय होती है और इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है, इस बार पौष पूर्णिमा 25 जनवरी दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. पौष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान है. पौष पूर्णिमा के दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान का बड़ा महत्व होता है. पौष पूर्णिमा पर स्नान, दान, जप और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है, इस दिन सूर्य देव की आराधना का विशेष महत्व है. पौष पूर्णिमा की व्रत और पूजा विधि इस प्रकार है.
[ad_2]
Source link