[ad_1]

युवकों के बैग में मिले 55 लाख रुपये
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (डीडीयू जंक्शन) पर जीआरपी-आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने दो युवकों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से इतने रुपये बरामद किए कि सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। दोनों के बैग से 55 लाख रुपये निकले। इतनी बड़ी रकम मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई।
वाराणसी से आए आयकर अधिकारियों ने दोनों युवकों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि दोनों युवक रुपए लेकर वाराणसी से पुणे जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। दो दिन पहले भी पीडीडीयू जंक्शन से एक युवक 15.13 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुआ था।
दोनों युवक महाराष्ट्र के रहने वाले
जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सोमवार भोर में स्टेशन पर संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों के बंडल मिले।
ये भी पढ़ें: बलिया में बन रहे पुल का स्लैब धराशायी : लापरवाही या भ्रष्टाचार? जांच के लिए डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी
[ad_2]
Source link