Phone Bhoot Box Office Collection Day 3: कैटरीना की फिल्म को वीकेंड का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई ताबड़तोड़ कमाई 

[ad_1]

Phone Bhoot Box Office Collection Day 3: कैटरीना की फिल्म को वीकेंड का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई ताबड़तोड़ कमाई 

Phone Bhoot Box Office Collection Day 3

नई दिल्ली :

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फोन भूत इस फ्राइडे रिलीज हुई और अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 1.75-2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म लगभग 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई, जिसे कंजर्वेटिव रिलीज कहा जा सकता है, लेकिन 1400 विषम स्क्रीनों में भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 10-12 प्रतिशत ही थी. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 2.50-3.50 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि तीसरे दिन यानी की रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. 

यह भी पढ़ें

वहीं रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छा ग्रोथ नजर आया. मिली जानकारी के अनुसार, शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 3 से 3.5 करोड़ के बीच का बिजनेस किया. आने वाले दिनों में फोन भूत की कमाई में मेकर्स इजाफा देखने की उम्मीद कर रहे हैं. फिल्म फोन भूत से कैटरीना कैफ ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, जबकि शादी के बाद भी उनकी यह पहली फिल्म है. ऐसे में उनके फैन्स को फिल्म से उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन हॉरर कॉमेडी को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है. 

फिल्म की कहानी दो दोस्तों मेजर (Siddhant Chaturvedi) और गुल्लू (Ishaan Khattar) पर बेस्ड है. दोनों को बचपन से ही भूतों में बहुत इंटरेस्ट होता है. यहां तक कि वे अपने घर का इंटीरियर भी भूत थीम पर करवाते हैं. एक दिन दोनों की मुलाकात एक भूतिनी यानी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से होती है. फिल्म में कैटरीना रागिनी के रोल में हैं. रागिनी मेजर और गुल्लू को एक आईडिया देती है, जिसके बाद तीनों मिलकर फोन भूत नाम से एक हेल्पलाइन शुरू करते हैं. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब रागिनी के आने का खुलासा होता है.


 

Featured Video Of The Day

BJP ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस ने साधा निशाना

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *