[ad_1]
नई दिल्ली : भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. भारत में वाहन निर्माता कंपनियों के सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की मानें, तो सितंबर 2023 से भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी. वाहन निर्माता कंपनियां फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए बाजार में कारों अथवा दोपहिया-तिपहिया वाहनों की लॉन्चिंग करती हैं. खबर है कि सितंबर 2023 के महीने में भारत के कार बाजार में करीब 15 नई कारों की लॉन्चिंग होगी. इनमें कुछ कंपनियों की ओर से नए मॉडल पेश किए जाएंगे, तो कुछ कारों के मॉडल को अपडेट करके लॉन्च किया जाएगा. अपडेटेड मॉडल में नए फीचर्स जोड़कर अथवा गाड़ी में कुछ बदलाव करके उसे पेश किया जाएगा. आइए, जानते हैं कि भारत के कार बाजार में किस डेट को कौन सी कंपनी की कारें लॉन्च की जाएंगी.
[ad_2]
Source link