[ad_1]

जिला जेल के बाहर खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने मंगलवार को जिला कारागार के शौचालय में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ, कोतवाल समेत तमाम अधिकारी जिला कारागार पहुंच गए।
कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमराय निवासी 23 वर्षीय सुखविंदर पुत्र तिलक राम के खिलाफ वर्ष 2016 में कोतवाली पूरनपुर में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में वह जमानत पर बाहर आया था। सात फरवरी को न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायालय के आदेश पर दोबारा जेल भेज दिया गया था।
[ad_2]
Source link