[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र में नाबालिग लड़के ने उम्र में अपने से बड़ी युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। वह बालिग होने पर शादी का झांसा देकर युवती से छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना घुंघचाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का आरोप है कि उसके पड़ोस में नाबालिग लड़का रहता है। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। उसने घर में आकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात पर टाल मटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।
[ad_2]
Source link