Pilibhit News: प्राचीन धार्मिक स्थल के पास कराया अवैध निर्माण, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर, लोगों में आक्रोश

[ad_1]

people got angry after illegal construction demolished near religious place in Pilibhit

कार्रवाई से नाराज लोगों ने लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के टनकपुर हाईवे किनारे स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा कर कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मामले की जानकारी जब एसडीएम सदर को हुई तो उन्होंने मौके पर पड़ताल कर शुक्रवार को अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरवा दिया। 

प्रशासन की इस कार्रवाई से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों से भी तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ सिटी और सदर कोतवाल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। मामला शांत होने लगा, तभी हिंदु संगठन के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाएं और बच्चे हाईवे पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। 

संगठन के लोगों को कहना था कि वह लोग सिर्फ दीवार को खड़ा कर रहे थे ताकि मंदिर धंसे न। अब प्रशासन ने तोड़ा है तो वह खुद बनवाकर दें। एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल के पास अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। वह जमीन खाद्य विभाग की है। मौके पर ही नापजोख कराई गई है। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *