Pilibhit News: बाघ के हमले में गई एक और किसान की जान, इस साल अब तक यह पांचवीं मौत

[ad_1]

tiger killed farmer in Pilibhit

बाघ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत जिले में बाघों का आतंक थम नहीं रहा। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी किसान भूलेराम को बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने मंगलवार को किसान का शव जंगल के अंदर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि किसान सोमवार को जानवर चराने जंगल के पास गया था। वापस न आने पर ग्रामीणों ने तलाश की। सूचना पर वन विभाग की क्षेत्रीय टीम मौके पर पहुंच गई। घटना कहां और कैसे हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस साल अब तक बाघ के हमले में यह पांचवी मौत है।

पांच साल में 22 लोगों की मौत

पीलीभीत में पांच साल में मानव-वन्यजीव संघर्ष में 22 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इनमें अधिकतर किसान व मजदूर तबके के लोग शामिल रहे। जिले की करीब एक लाख की आबादी इससे प्रभावित है। इसके बावजूद यह कभी चुनावी मुद्दा नहीं बन सका। एक बार फिर लोकसभा चुनाव आया तो दावों और वादों का दौर शुरू हो गया। जातीय समीकरण साधने के लिए लालायित नेताओं व राजनीतिक दलों की फेहरिस्त से यह मुद्दा ही गायब है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *