Piped Natural Gas: ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी पीएनजी की सुविधा

[ad_1]

piped natural gas supply in rural areas of Una district himachal pradesh

पाइप्ड नैचुरल गैस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऊना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) की सुविधा मिलेगी। मैहतपुर से लेकर बसाल तक पीएनजी को लेकर गांव-गांव में जाल बिछेगा। ग्रामीणों को एलपीजी गैस सिलिंडर के मुकाबले सस्ती पीएनजी उपलब्ध होगी। हरोली उपमंडल का टाहलीवाल भी इस सुविधा से जुड़ेगा। इसके लिए भारत गैस रिसोर्स लिमिटेड इन दिनों काम कर रहा है। ताकि योजना को सिरे चढ़ाया जा सके।

जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह क्षेत्र के कस्बे टाहलीवाल में पीएनजी के लिए सर्वे कार्य पूरा हो गया है। यहां सिम्मुलेशन कार्य (कहां कौन सी कितनी मोटी पाइट बिछानी है) भी पूरा हो चुका है। इस कार्य के बाद पीएनजी सुविधा को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू होगा। ऊना शहर के बाद अब यहां कनेक्टिविटी दी जानी है। मैहतपुर से बसाल तक ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो चताड़ा, जलग्रां, बसाल, लालसिंगी, झलेड़ा समेत अन्य गांवों को पीएनजी सुविधा प्रदान की जाएगी।

बता दें कि जिले में अजौली, रक्कड़ कॉलोनी, मैहतपुर, संतोषगढ़, सनोली, बीनेवाल, जखेड़ा, भटोली, ऊना शहर समेत कई जगहों में पीएनजी कनेक्शन मिल चुके हैं। यहां करीब 6,500 कनेक्शन हैं। अगर अकेले ऊना शहर की बात करें यहां करीब 1,000 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। ऊना शहर में आने वाले कुछ दिनों में कनेक्शन से पीएनजी मिलना शुरू हो जाएगी। इसके बाद अब जिले के अन्य भागों का रूख किया जा रहा है।

ये हैं फायदे

पीएनजी एलपीजी गैस सिलिंडर के मुकाबले सस्ती है। एलपीजी गैस सिलिंडर के मुकाबले पीएनजी में खतरा कम रहता है। पीएनजी कनेक्शन लगवाने के बाद सिलिंडर बुक करवाने, भरवाने समेत बदलने जैसे सभी झंझट दूर हो जाएंगे। एक बार कनेक्शन लेने के बाद इस्तेमाल के अनुसार इसका बिल आएगा और इसका भुगतान करना होगा। जबकि इसकी सप्लाई निर्बाध रहेगी। मीटर में कितना इस्तेमाल किया है, इसकी रीडिंग देखी जा सकती है। उपभोक्ता तीन तरह की स्कीम के तहत कनेक्शन ले सकता है। इसमें अपफ्रंट पेमेंट, सिक्योरिटी डिपॉजिट ईएमआई, रेंटल विकल्प शामिल हैं।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीसीएल पीएनजी पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। जहां भी पक्की सड़क होगी और उपभोक्ता कनेक्शन के लिए इच्छुक होंगे, पीएनजी मुहैया करवाई जाएगी। जिले के कुछ भागों में सर्वे समेत अन्य कार्य हुए हैं। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए काम जारी है। – अनुपम श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रबंधक, भारत गैस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *