[ad_1]

पितृ पक्ष पूजा करते राज्यपाल अर्लेकर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर रखी थी। गयाधाम आगमन के बाद राज्यपाल सीधा विष्णुपद मंदिर पहुंचे और विष्णुपद मंदिर में स्थित 16 वेदियों पर अपने पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान व तर्पण किया। वहीं राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुबह 9 बजे से 9.20 तक शहर के घुघरीटांड़ बाइसपास होते हुए नारायणी पुल, बंगाली आश्रम रोड को उनके वापस लौटने तक पुरी तरह से बंद कर दिया गया।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
वहीं, राज्यपाल 11 बजे से 11.20 तक विष्णुपद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास तक का रास्ता जिला प्रशासन द्वारा अवरुद्ध (बंद) रखा गया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों को उक्त रुट से आने-जाने पर रोक लगा दिया है। जिसके कारण देख-विदेश से आए तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखा है। जिस रास्ते से राज्यपाल को गुजरना है। उस रास्ते के चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है।
उपराष्ट्रपति कर चुके है पिंडदान
पितृपक्ष मेला में पितरों के निमित्त पिंडदान तर्पण कर्मकांड के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गयाधाम आए और अपने पितरों के निमित्त पिंडदान कर इसी सप्ताह लौट गए। उपराष्ट्रपति के विष्णुपद आगमन और प्रस्थान के दौरान भी उक्त मार्ग को अवरुद्ध किया गया था। अब बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर मार्ग को जिला प्रशासन द्वारा अवरुद्ध रखा गया है।
[ad_2]
Source link