PM Modi: कल्कि धाम, राम मंदिर और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक; PM के संबोधन की बड़ी बातें

[ad_1]

PM Modi UP Visit Know About Speech Highlights Kalki Dham Ram Mandir News in Hindi

PM Modi
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ रहे। 

कल्कि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि संबल जिले की इस धरती का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। यहां के लोगों का अभिनंदन देखकर गदगद हूं। उन्होंने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है। विश्वास है कि यह भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। 

18 साल की प्रतीक्षा के बाद यह अवसर आया है। कहा कि कुछ लोग अच्छे कार्य उनके लिए ही छोड़ गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे।

इस मंदिर में दस गर्भगृह होंगे: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल में हिंदू तीर्थस्थल कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंदिर में दस गर्भगृह होंगे। सभी स्वरुपों की एक साथ स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म-जयंती भी है। ये दिन इसलिए और भी पवित्र और प्रेरणादायक हो जाता है। आज हम देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय देख रहे हैं, अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं, ये प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है। मैं इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *