PM Modi: पीएम मोदी ने लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि पूरा भारत मेरा परिवार है.

[ad_1]

PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक बयान पर जोरदार पलटवार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझपर परिवार को लेकर निशाना साधा गया है. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है. वहीं पीएम मोदी के इस बयान के बाद कई बीजेपी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर अपने नाम के साथ पीएम मोदी का परिवार लिख दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख दिया है. 

Modi Ka Pariwar 1
Pm modi: लालू यादव के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- पूरा देश मेरा परिवार, bjp नेताओं ने x पर बदला नाम 2

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *