PM Modi: बनारस में शुरू होगा यूपी का दूसरा CIPET, युवाओं को मिलेगा रोजगार, सात को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

[ad_1]

UP second CIPET will start in varanasi youth will get employment PM Modi will inaugurate

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल एंड टेक्नोलॉजी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) का उद्घाटन भी करेंगे।  करसड़ा में करीब  40.10 करोड़ से 10 एकड़ में बना सिपेट प्रदेश का दूसरा और पूर्वांचल का पहला संस्थान है। इसका शिलान्यास 15 जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री ने ही किया था।

सिपेट कंपनियों की जरूरत पूरी करने के साथ ही युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगा। पढ़ाई और प्रशिक्षण के बाद 85 फीसदी युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बना संस्थान आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है।

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, यात्री सुविधाओं को मिलेगी उड़ान

पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान

प्लास्टिक उद्योगों को तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। इससे प्लास्टिक व पॉलिमर उद्योग को गति मिलेगी। पाठ्यक्रम के जरिये हर वर्ष 2000 युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति वर्ष एक हजार छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। यह केंद्र पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *