[ad_1]
10:36 AM, 16-Apr-2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने गया के गांधी मैदान में मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और बक्सर से बेटिकट हुए भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बुलाकर बातचीत की।
10:19 AM, 16-Apr-2024
PM Modi Bihar LIVE: प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले भीड़ ने हिंदू राष्ट्र की मांग की; पीएम ने किसे बुलाया पहले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया पहुंच गए हैं। गया के गांधी मैदान में उनकी सभा है। सभास्थल पर उनके पहुंचने से पहले सभा में पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पीएम ने धारा 370 हटाने सहित कई ऐसे ऐसे कार्य किए हैं, इसलिए वह कर सकते हैं। देश में हिंदू की संख्या बहुसंख्यक है, ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं ने की। प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट उतरने के बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए निकले।
[ad_2]
Source link