[ad_1]
11:58 AM, 02-Mar-2024
PM Modi Bihar Visit Live : बिहार को योजनाओं की सौगात देने आ रहे पीएम मोदी, 20 माह बाद मंच पर होंगे सीएम नीतीश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने बिहार आ रहे हैं। औरंगाबाद और बेगूसराय उनकी जनसभा होगी। खास बात यह है कि 20 महीने बाद सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर पीएम मोदी के साथ दिखेंगे। गया एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। उसके बाद औरंगाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी पूरे बिहार से जुड़ी योजनाओं का वह शिलान्यास या उद्घाटन करने आ रहे हैं। वह बिहार में 34,800 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। वह ढाई बजे औरंगाबाद में रहेंगे और सवा पांच बजे बेगूसराय में बाकी कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री चार ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस (दरभंगा-सकरी के रास्ते), जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस, सोनपुर-वैशाली एक्सप्रेस और जोगबनी-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
[ad_2]
Source link