PM Modi DU Visit Live: पीएम डीयू के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल, मेट्रो से लेकर विवि तक पहरा

[ad_1]

10:37 AM, 30-Jun-2023

एक लोगो बुक और तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे पीएम

पीएम मोदी इस दौरान एक लोगो बुक सहित तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे। जिसमें विभिन्न कॉलेजों और उनके आदर्श वाक्य के लोगो होंगे।

10:34 AM, 30-Jun-2023

तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें पीएम

समारोह में हिस्सा लेने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी डीयू में तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें। भवन प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं। तीनों भवन अगले दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे। 

10:23 AM, 30-Jun-2023

PM Modi DU Visit Live: पीएम डीयू के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल, मेट्रो से लेकर विवि तक पहरा

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए कुछ दिन पहले से ही सुरक्षा बल को तैनात कर दिया था। परिसर के आस-पास आने वाले लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ करते दिखे। पीएम मोदी इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *