PM Modi In Gorakhpur: पीएम मोदी की हरी झंडी के इंतजार में वंदे भारत, SPG ने बनाया छावनी

[ad_1]

Vande Bharat express ready for run after PM Modi gives green signal

वंदे भारत के पास खड़े एसपीजी के जवान
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक वंदे भारत को खड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरे ट्रेन को एसपीजी के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। सी-वन के जिस कोच में मोदी प्रधानमंत्री जाएंगे और बच्चों से वार्ता करेंगे उस कोच को अभी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

कोच के आसपास केवल एसपीजी के जवान तैनात है, जो हर एक मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। इन सबके बीच बार बार जोधपुर को जोड़ने की कोशिश हो रही है। लेकिन तकनीकी कारणों से जोधपुर जुड़ नहीं पा रहा  है। सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर दो के पास से ही बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक नंबर पर आने वाले हर लोगों को जांच और पास के आधार पर ही इंट्री दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिला था मोदी को पहली बार CM बनने का संदेश, दिल्ली से आ गया था बुलावा

बार-बार हो रहा अलाउंस चार लोग रहेंगे कार्यक्रम स्थल पर

एसपीजी के अधिकारी बार बार यह अलाउंस कर रहे है की सुरखा जवानों के अलावा कार्यक्रम स्थल पर चार लोग ही रहेंगे। चार लोगों के अलावा कोई भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं रहेगा। चार लोगों में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, रेलमंत्री के सचिव, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम, डीआरएम लखनऊ मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

स्मरिका टिकट को देखकर दी जा रही इंट्री

वंदे भारत में पहले दिन जिन अतिथियों को यात्रा करनी है उन्हें अलग से स्मारिका टिकट का पास दिया गया है। इसी पास के आधार पर उन्हें वंदे भारत के पीछे के रास्ते से इंट्री दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *