[ad_1]

PM Modi in varanasi: पीएम मोदी के आने से पहले टूट गई होर्डिंग, वाहन अंदर ले जाने को लेकर झड़प भी हुई
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले मेन गेट पर लगी होर्डिंग टूट गई। वहीं संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर मुख्य गेट के आसपास सड़क पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सभा स्थल पर आए हुए लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से सड़क पर ही खड़ी कर चले गए। संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से कई नेता, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी गुजरे, लेकिन किसी की भी नजर पीएम मोदी की टूटी हुई होर्डिंग पर मानो नहीं पड़ी। वहीं कार और बाइक से अंदर जाने को लेकर भी कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। दरअसल, सभा स्थल पर लोगों को केवल पैदल जाने की अनुमति है, लेकिन कई नेता और उनके समर्थक अपने वाहन पर सवार होकर अंदर जाने की बात को लेकर गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत कराया।
[ad_2]
Source link